Explore

Search

August 31, 2026 5:18 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

16 पुलिस इंस्पेक्टर और 20 सब इंस्पेक्टर का स्थानांतरण

चित्तौड़गढ़। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 16 पुलिस निरीक्षक और 20 उप निरीक्षक स्थानांतरण किया हैं। एक दिन पूर्व ही आईजी ने जारी किए आदेश में चित्तौड़गढ़ जिले को 13 नए पुलिस निरीक्षक मिले थे, उन्हें भी जिले के पुलिस थानों में थानाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई हैं।आदेश के अनुसार भवानी सिंह को कोतवाली थानाधिकारी, निरंजन प्रताप सिंह को चित्तौड़ सदर पुलिस थानाधिकारी, दुर्गा प्रसाद दाधीच को थानाधिकारी गंगरार, हरीश राठौड़ को थानाधिकारी साईबर, शिव राज गुर्जर को भदेसर थानाधिकारी, मोती राम सारण को थानाधिकारी रावतभाटा, शिव लाल मीणा को थानाधिकारी बेगूं, लक्षमी चन्द्र वर्मा को थानाधिकारी भैंसरोडगढ़, कमल चंद मीणा को थानाधिकारी बड़ीसादड़ी, सुनीता गुर्जर को चन्देरिया थानाधिकारी, मनीष वैष्णव को थानाधिकारी बस्सी, भगवान लाल को थानाधिकारी मंगलवाड़, चंद्र ज्योति शर्मा को महिला थाना थानाधिकारी पद पर स्थानांतरण किया गया हैं। वही दूसरे आदेश में 20 पुलिस उप निरीक्षक का भी स्थानांतरण जिले के विभिन्न थानों में किया गया हैं।

स्थानांतरण लिस्ट देखें…

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर