Explore

Search

March 28, 2026 11:00 pm

रविन्द्र कुमार वैष्णव ने संभाला सहायक निदेशक जनसम्पर्क भीलवाड़ा का पदभार

भीलवाड़ा। सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रविन्द्र कुमार वैष्णव ने गुरुवार को सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, भीलवाड़ा के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। पीआरओ वैष्णव ने कहा कि उनका अथक प्रयास रहेगा कि राज्य सरकार तथा जनता के बीच एक कड़ी का काम करते हुए विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी पहुंचाई जाए। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर सूचना एवं जनसम्पर्क सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन किए है। वैष्णव पूर्व में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में पाली तथा ब्यावर में अपनी सेवाएं दे चुके है। सहायक जनसंपर्क अधिकारी ईशांत काबरा ने गुरुवार को सहायक जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर उपस्थित होकर कार्य भार संभाला। काबरा ने इससे पूर्व शाहपुरा जिले में अपनी सेवाएं दी है। इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महावीर कुमार पाराशर, ऑपरेटर पूरण सिंह, शक्ति सिंह, देवीलाल लोहार सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण ने सहायक निदेशक रविन्द्र कुमार वैष्णव तथा सहायक जनसम्पर्क अधिकारी ईशांत काबरा को शुभकामनाएं दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर