Explore

Search

March 29, 2026 5:54 am

उपकारागृह बेगूं का निरीक्षण, बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता का दिया गया आश्वासन

बेगूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल ने बुधवार को उपकारागृह बेगूं का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव ने जेल के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में रसोईघर, बैरक, शौचालय और स्नानागार की स्वच्छता और व्यवस्था की जांच की गई। बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन को चखा गया। निरीक्षण के दौरान सभी बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के विषय में जागरूक किया गया। सचिव ने प्रत्येक बंदी से व्यक्तिगत बातचीत कर उनके जेल में आने के कारणों और उनके मामलों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिन बंदियों के पास अपना वकील नहीं है, उन्हें विधिक सहायता आवेदन पत्र भरने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदी रजिस्टर की जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कैदियों से जुड़ी जानकारी सही ढंग से दर्ज हो और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। सचिव ने कहा कि समाज के किसी भी तबके से आने वाले व्यक्ति, जो जेल में बंद हैं, उन्हें न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। निःशुल्क विधिक सहायता के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर बंदी को जल्द से जल्द न्याय मिले।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर