Explore

Search

August 31, 2026 3:40 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

संवेदनशील प्रशासन : निकिता को अब मिलेगी नौ वर्षों से अटकी हुई पालनहार योजना की राशि

राजसमन्द। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन में प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों के पात्र और लंबित कार्य त्वरित गति से पूर्ण होने का सिलसिला जारी है। कलक्टर के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने एक बच्ची का नौ वर्ष से अटका हुआ पालनहार योजना का लाभ स्वीकृत किया है।

लाभ स्वीकृत होने के बाद कलक्टर ने अपने चैंबर में बालिका और उसके दादाजी को बुलाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कलक्टर ने बालिका निकिता से उसकी पढ़ाई और करियर पर काफी देर चर्चा की और प्रशासन की ओर से पात्रता अनुसार हर सहयोग का भरोसा दिलाया। बालिका भी जिला कलक्टर से मिलकर गदगद दिखी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि कुंभलगढ़ तहसील के ग्राम गिटोरिया निवासी सीता खटीक पत्नी भैरूलाल खटीक की बालिका निकिता को पिछले 9 साल से पालनहार का लाभ नहीं मिल रहा था। सीता एवं बालिका द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में सम्पर्क करने पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजपाल सिंह राठौड़ द्वारा पोर्टल पर बालिका का आवेदन जांच करने पर ज्ञात हुआ कि बालिका निकिता का वर्ष 2017 में पालनहार श्रेणी मे नवीन संतान में आवेदन किया गया था परन्तु आवेदन में आपत्ति होने तथा निर्धारित समय पर आपत्ति दूर नहीं करने के कारण आवेदन स्वतः निरस्त हो गया था।

तत्पश्चात संबंधित ई-मित्र बंद होने के कारण पुनः आवेदन नहीं हो पा रहा था जिसके कारण बालिका को पालनहार का आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा था। शिकायत मिलने पर जिला कलक्टर के निर्देशन में बालिका के विभिन्न विद्यालयों में विगत 9 वर्षों से नियमित अध्ययनरत होने के प्रमाण-पत्र प्राप्त किया गया। इसके बाद बालिका का पुरानी ई-मित्र आईडी चेंज कर नजदीकी ई-मित्र केन्द्र से आवेदन करवाकर बालिका की वर्ष 2017 से अभी तक वित्तीय स्वीकृति जारी कर की गई। अब बालिका को वर्ष 2017 से अभी तक की बकाया पालनहार की आर्थिक सहायता मिल पायेगी।उपनिदेशक दीपेन्द्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2024-2025 हेतु निर्धारित समयावधि 15 फरवरी 2025 तक के लिए बढ़ाई गई है। जिले के ऐसे पालनहार जिनको पालनहार योजना की राशि नहीं मिल रही है वे जिला कार्यालय में सम्पर्क करें, जिससे उनकी समस्या का समाधान किया जा सके।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर