Explore

Search

August 31, 2026 3:36 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शाहपुरा को जिला बनाने के लिए सीएम से मिले विधायक

शाहपुरा। शाहपुरा को वापस जिला बनाने के संबंध में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात करने शाहपुरा विधायक डॉ लालाराम बैरवा आवश्यक रिपोर्ट/दस्तावेजो के साथ में जहाजपुर विधायक गोपीचंद जी मीणा, शाहपुरा राजपरिवार के सदस्य जय सिंह राठौड़ व शाहपुरा चेयरमैन रघुनन्दन सोनी, पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैया लाल धाकड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बालाराम खारोल, पंकज सुगंधी, पार्षद दुर्गा लाल कहार, पार्षद प्रतिनिधि भैरु लाल कहार सहित शाहपुरा के प्रतिनिधि मण्डल को लेकर शाहपुरा जिले की सीमाओ का विस्तार करते हुए, शाहपुरा की देवतुल्य जनता कि जनभावनाओं को पुरजोर तरीके से रखते हुए शाहपुरा को जिला बनाने पर पुनर्विचार कर वापस जिला बनाने की प्रमुख मांग रखी। शाहपुरा को विकसित व यहाँ के स्थानीय निवासियों और युवाओं के रोजगार के नव-सृजन के लिए नए-नए ओद्यौगिक इकाईयों की स्थापना की मांग की हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर