Explore

Search

August 31, 2026 3:48 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

राजस्थान पटवार संघ के जिला अध्यक्ष व खेल मंत्री का पटवार संघ ने किया स्वागत

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया तहसील परिसर पर शुक्रवार को राजस्थान पटवार संघ के जिला अध्यक्ष रोहित पालीवाल व जिला खेल मंत्री नीरज पालीवाल के तहसील परिसर पहुंचे जहां पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 12 दिनों से पटवार संघ का धरना प्रदर्शन चल रहा था इस दौरान कर्मचारियों द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया जिला अध्यक्ष रोहित पालीवाल ने कुंवारिया तहसील परिसर पर चल रहे धरने का निरीक्षण किया धरना स्थल पर कुंवारिया उप शाखा के अध्यक्ष सुनील मीणा व अन्य पटवारी गण धरने पर बैठे हुए पाए गए, जिला अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए की सभी पटवारी गण प्रदेश से प्राप्त निर्देशों का पूर्णतया कठोरता से पालन करेंगे तथा समय-समय पर प्रदेश के द्वारा जो भी सहयोग मांगा जाता है उसको सहयोग करेंगे, कुंवारिया तहसील प्रभारी राजेश रेगर द्वारा बताया गया की कार्य बहिष्कार के दौरान पटवारी द्वारा कोई भी नामांतरण करन व ई-साइन नहीं किया जाए जिला खेल मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए की धरना स्थल पर सभी साथी अनिवार्य रूप से 11:30 बजे पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस दौरान नवगठित जिला कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष व जिला खेल मंत्री का स्थानीय उप शाखा व कानूनगो हरलाल पूर्बिया,मोहनलाल तेली , लालू राम लोहार आदि ने स्वागत किया। इस दौरान कुंवारिया उपशाखा के अध्यक्ष सुनील मीणा, उपाध्यक्ष अनिल चोधरी, कोषाध्यक्ष स्वीटी शर्मा, भूरा लाल मीणा, पूनम मादरेचा,प्रियंका, रचना बैरवा, पुष्पा, प्रियंका पालीवाल,आदि मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर