Explore

Search

August 29, 2026 10:30 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

लसाड़िया कला में एसएमसी एवं एसडीएमसी का प्रशिक्षण का आयोजन

राशमी। क्षेत्र पीईईओ लसाड़िया कला के विद्यालयों का एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन  राउमावि लसाडिया कला में पीईईओ राजेश धांधा की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि उपसरपंच प्रकाश चंद्र सेन,व्याख्याता राजेंद्र कुमार गुर्जर की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर प्राध्यापक माधव लाल जाट,अध्यापक मुन्ना मोहम्मद कुरैशी ने एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों को विभिन्न सत्रों में समुदाय गतिशीलता की अवधारणा,हमारा अपना विद्यालय,विद्यालय नामांकन,ठहराव,उपस्थित ,एमडीएम,जन सहयोग,स्वच्छता,निःशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 एवं राज्य नियम 2011 पर चर्चा की। प्रशिक्षण में विभिन्न समितियों के 36 सदस्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश प्रजापत,प्रधानाध्यापक राउप्रावि बस्सी बजरंग लाल,प्रधानाध्यापक राउप्रावि रूपपूरा कैलाश चंद्र जाट,प्रधानाध्यापक राप्रावि भेरूखेड़ा गोपाल लाल दरोगा आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर