Explore

Search

March 29, 2026 4:02 am

गोपाल नगर स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मे बाल विवाह

चित्तौड़गढ़। बाल अधिकारिता विभाग एवं चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 टीम द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत संरकार के बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के 22 जनवरी 2025 को 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में योजना के उद्देश्य अनुरूप राज्य में जिला स्तर पर जिला कलक्टर के निर्देशन में 24 जनवरी 2025 को बालिका दिवस से 08 मार्च 2024 महिला दिवस तक विभिन्न जन-जागरूकता कार्यकम आयोजित किये जा रहे है, जिसके तहत् चाईल्ड हेल्प लाईन टीम एवं गायत्री सेवा संस्थान द्वारा जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपाल नगर स्कूल मे जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के सभी बालक बालिकाओं को बाल अधिकारों, बाल विवाह गुड टच बेड टच एवं बच्चों को चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी दी गई। बालक बालिकाओ द्वारा स्लोगन की तखतियों के साथ गांव मे रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रधानाध्यापक ज्ञानमल चॉवला ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यकम के दौरान चाईल्ड हेल्प लाईन कार्डिनेटर नवीन किशोर काकडदा, कांउन्सलर करण जीनवाल, टीम सुपरवाईजर सरिता मीणा एवं टीम मेम्बर बाबू लाल मेघवाल, ईरफान गायत्री सेवा संस्थान के अमित विजय राव, अब्दुल वाहिद एवं स्कूल अध्यापकगण राजेश कुमार दाधिच, मनोहर सिंह कुमावत, नीतु मेडम, विमललता टेलर, राजमल सुथार, मीना स्वर्णकार उपस्थित रहें।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर