Explore

Search

August 29, 2026 10:29 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस, 2025 की पूर्व संध्या पर गुरुवार को इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 11 स्कूल के विद्यार्थियों ने अलग-अलग थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक संध्या में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रेम नगर स्कूल ने सरस्वती वंदना, सिद्धि विनायक स्कूल द्वारा विविधता में एकता, इंद्रा बाल शिक्षा निकेतन द्वारा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, राजकीय बालिका स्कूल (शहर) द्वारा पधारो मारे रुनझुन, कालिका ज्ञान केंद्र द्वारा एकलव्य द्रोणाचार्य, राजकीय पुरुषार्थी स्कूल द्वारा राधे कृष्ण रास, परीलोक स्कूल द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं यूरोपियन किड्स द्वारा सामाजिक कुरीतियाँ, महात्मा गांधी विद्यालय (कीर खेड़ा) द्वारा चाइल्ड लेबर,  एम एकेडमी द्वारा भारत के त्योहार एवं हिंदुस्तान जिंक के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी, बीनू देवल, सभी विद्यार्थियों को सांस्कृतिक संध्या में अच्छा कार्यक्रम करने के लिए आभार जताया सांस्कृतिक संध्या के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा , जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कल्पना शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेंद्र शर्मा,  सहित अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थीयों उपस्थित रहे। 

सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ गोपाल जाट एवं नवीन सारथी ने किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर