Explore

Search

August 31, 2026 1:41 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नगर निगम ने किराना स्टोर से जब्त की 17 किलो प्लास्टिक कैरी बैग, 5600 का लगाया जुर्माना

भीलवाड़ा। नगर निगम द्वारा शहर में बिलिया से लगभग 17 किलो प्लास्टिक कैरी बैग को जप्त किया है। निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि निगम को सूचना मिली कि बिलिया में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग दूकान में रखे हुए हैं जिस पर कार्यवाही करते हुए बिलिया स्थित बजरंग किराना स्टोर एवं जगदीश किराना स्टोर से लगभग 17 किलो प्लास्टिक केरी बैग जप्त किए गए। उक्त दुकानदारों पर 5600 का जुर्माना भी लगाया गया है। निगम आयुक्त ने बताया कि प्लास्टिक कैरी बैग पर्यावरण को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाते हैं एवं इनकी वजह से शहर के नालों में अवरोध उत्पन्न होता है तथा गंदगी फैलती है एवं जानवरों द्वारा भी प्लास्टिक कैरी बैग खाने पर उनकी मृत्यु तक हो जाती है। नगर निगम द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है। इसी के साथ शहर में ठेले वालों से 10 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जप्त किए गए एवं 3500 जुर्माना भी वसूल किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर