Explore

Search

May 10, 2026 9:35 am

प्रशासन

उमण्ड की बेड़च नदी से अवैध बजरी खनन का साधारण सभा की बैठक में उठा मुद्दा, कार्यवाही का इंतजार

चित्तौड़गढ़। कपासन पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में उमण्ड की बेड़च नदी से अवैध बजरी खनन का मुद्दा उठा। बैठक में उमण्ड के सरपंच प्रकाश चौधरी ने बजरी खनन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चारागाह की जमीन से बजरी का दोहन लगातार हो रहा है। उमण्ड की बेड़च नदी में ग्रामवासियों के लिए लगे नलकूप के आस-पास भी बजरी माफियाओं ने बजरी का दोहन शुरू कर दिया। रोजाना करीब 100 ट्रैक्टर बजरी के नदी से निकाले जा रहे हैं। ऐसे में ग्रामवासियों के लिए एक दिन नलकूप सुख जाएगा और पेयजल संकट के लिए जुझना पड़ेगा। गांव की सीसी रोड़ और नालियां भी ट्रैक्टरों को आवाजाही से टूट गई हैं।

●उमण्ड गांव के आस-पास बजरी माफियाओं ने कर रखे स्टॉक
जानकारी में सामने आया कि उमण्ड गांव के आस पास बड़ी संख्या में बजरी माफिया नदी से बजरी निकाल कर कई टन बजरी के स्टॉक कर रखे हैं। ट्रैक्टर की रोजना आवाजाही से गांव की सीसी सड़कें और नालियां भी टूट गई जिससे नालियों का गंदा पानी रास्ते मे फैल रहा हैं। सूत्र बताते हैं कि उमण्ड और इसके आसपास के गांव के बजरी माफिया रात के समय नदी में जेसीबी से अवैध खनन करते हैं और खेतों और सरकारी जमीन पर अवैध बजरी के स्टॉक कर रहे हैं। यह भी जानकारी में आया कि नदी के पेटे के पास जिन किसानों के खेत हैं वो बजरी माफियाओं से बड़ी राशि लेकर बजरी का अवैध खनन करवा रहे हैं। बजरी माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही के लिए खनन विभाग और प्रशासन को ग्रामीणों ने पहले भी ज्ञापन और ऑन लाईन शिकायतें दर्ज करवाई लेकिन बजरी माफियाओं पर अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नही हो पा रही हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर