Explore

Search

August 29, 2026 10:36 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़। साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक की अध्यक्षता में    आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं, डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय घोषणाओं-योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने, बजट घोषणाओं के अंतर्गत  की गई कार्यवाही की अद्यतन सूचना भिजवाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे राजकाज पर पेंडिंग फाइलों को आवश्यक रूप से देखें एवं संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र निस्तारण करें। बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, उपनिदेशक उद्यान डॉक्टर शंकर लाल जाट, शिक्षा, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,  सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर