Explore

Search

March 29, 2026 12:04 am

हमेर सागर तालाब सफाई के लिए प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों और ग्रामीण आए आगे, निखरा स्वरूप

भदेसर। स्वच्छ भदेसर- स्वस्थ भदेसर अभियान को लेकर भदेसर उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे की पहल शनिवार को रंग लाई एवं शनिवार को प्रातः 8 बजे से लेकर 10 बजे तक भदेसर उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में भदेसर उपखंड क्षेत्र के समस्त विभागों के कर्मचारी, ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधि सरपंच, उप सरपंच, वार्ड पंच एवं पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति में हमेर सागर की सफाई प्रारंभ की गई। उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार अलग-अलग दल बनाकर लगभग 12 टीम बनाई गई। प्रत्येक टीम को अलग-अलग क्षेत्र प्रदान कर तालाब की सफाई की शुरुआत की गई जिसमें हमेर सागर के तालाब की सीढ़ियां तालाब की सीडीओ के दोनों और की जगह सहित ऐसे कुल 12 स्थान चिन्हित किए गए। सभी स्थान को साफ करने के लिए अलग-अलग टीमों के द्वारा सफाई का जिम्मा लिया गया। भदेसर ग्राम पंचायत के द्वारा संसाधन उपलब्ध कराए गए एवं इस कार्य में नरेगा कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। लगभग 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद स्थिति साफ दिखने लगी एवं कार्य प्रारंभ होने से पूर्व जो गंदगी एवं कचरा दिख रहा था। वह सफाई के बाद साफ सुथरा एवं जगमग उठा। भदेसर उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे, भदेसर तहसीलदार शिव सिंह, भदेसर विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा एवं उपस्थित समस्त सरकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण की सकारात्मक पहल का नतीजा सामने था। भदेसर उपखंड अधिकारी ने गणतंत्र दिवस के पर्व पर पूरे भदेसर उपखंड क्षेत्र को स्वच्छता में अवल लाने हेतु आवाहन किया था। इसी दिशा में भदेसर पंचायत समिति की समस्त ग्राम पंचायत में सफाई अभियान शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। पर्यावरण प्रेमी शैलेंद्र जैन ने अपने विचार में कहा कि भदेसर के इस तालाब को किसी औद्योगिक समूह को रखरखाव हेतु सौंप दिया जाए जिससे कि यहां पर सुव्यवस्थित गार्डन भी बन जाए एवं अच्छी प्रकाश व्यवस्था लाइटिंग हो जाए जिससे कि यह तालाब अपने आप में सुंदर बन जाए। उपस्थित ग्रामीणों ने यहां पर टूटे हुए जुलों की मरमत एवं बंद पड़ी लाइट का भी सुझाव रखा। वही तालाब के पश्चिम दिशा की ओर से पशुओं के आने पर वहां पर बेरी कटिंग लगाकर पशुओं की आवाजाही बंद करने का भी सुझाव रखा गया। सभी सुझावों के पश्चात उपखंड अधिकारी ने सर्वप्रथम सभी के सहयोग पर आभार व्यक्त किया। जब यहां पर सभी की नियमित चहल-पहल होगी। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से आह्वान किया कि प्रतिदिन सुबह-शाम परिवार सहित यहां पर आए। इस सुंदर नजारे का पूरा आनंद लेवें जिससे कि यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बंद हो जाएगा। साफ सफाई सामने दिखेगी एवं व्यवस्थित रहेगी
स्वच्छ भदेसर स्वस्थ भदेसर के नारों के साथ अभियान का समापन किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर