Explore

Search

August 29, 2026 5:16 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला चिकित्सालय के बाहर अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

 राजसमन्द। नगर परिषद द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अधिशाषी अभियंता तरुण बाहेती ने बताया कि नगर परिषद द्वारा आर के राजकीय जिला चिकित्सालय के बाहर अवैध थड़ियाँ, कैबिन और लंबे समय से रखी हुई खराब गाड़ियां हटाई गई। उन्होंने बताया कि लंबे समय से आर के जिला चिकित्सालय के बाहर अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग सामने आ रही थी। शनिवार को माय ऑफिस क्लीन ऑफिस अभियान के तहत सफाई कार्य पश्चात नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की, साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर