Explore

Search

March 28, 2026 6:22 pm

सूरज को प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित

निंबाहेड़ा। कोतवाली थाना निंबाहेड़ा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार बैरवा मंगलवार को उदयपुर पुलिस रेंज कार्यालय पर आयोजित समझ में रेंज स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज राजेश कुमार द्वारा उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया।
उदयपुर रेंज स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में रेंज महानिरीक्षक द्वारा उदयपुर रेंज के 20 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया जिसमें चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस के पुलिस अधिकारी सूरज कुमार बेरवा को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर