Explore

Search

October 12, 2026 6:23 am

धरणीधर जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक, 14 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

चित्तौड़गढ़। धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर जी के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर पालका में बैठक सम्पन्न हुई। बस्सी क्षेत्र के धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल पालका कार्यालय पर धाकड़ युवा संघ जिला अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार धाकड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयोजित शोभायात्रा रैली को भव्य स्वरूप देने को लेकर विचार विमर्श किया गया। डॉ. धाकड़ ने समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद कर आयोजन की रूपरेखा साझा की तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों को अलग अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस अवसर पर धरणीधर जन्मोत्सव के पोस्टर का भी विधिवत विमोचन किया गया, जिसे उपस्थित समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सराहा। इस बैठक में जयराज धाकड़, बंसीलाल पेंटर, जगदीश धाकड़ जयसिंहपुरा, रतन धाकड़ जयसिंहपुरा,कालू लाल (समिति), कालू मुनीम, उदयलाल पटेल, रतन पालका, नारायण धाकड़ जगन्नाथ धाकड़ सोनगर,लोकेश धाकड़ शौकिया,गौतम धाकड़ नेगड़िया,दिलीप धाकड़ उदरी,श्रीराम कन्हैयालाल नगजीराम रमेशचंद धाकड़ गोपालपुरा,रामचंद्र जी धाकड़ हरीपुरा,मदनजी धाकड़ बडलियास,प्रभुलाल धाकड़ किशनपुरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर