Explore

Search

March 24, 2026 11:36 am

भारी बारिश का अलर्ट के चलते सोमवार को सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

चित्तौड़गढ़। मौसम विभाग द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले में अतिवृष्टि की प्रबल संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 25 अगस्त 2025 सोमवार को जिले में संचालित कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं School Holiday के लिए अवकाश घोषित किया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन प्रभा गौतम ने बताया कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यरत समस्त स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा। साथ ही जिले के सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर