Explore

Search

November 24, 2026 11:33 am

घर वाले सोते रहे चोर उड़ा ले गए लाखों का सामान, परिवार जनों को कमरों के अंदर किया बंद फिर वारदात को दिया अंजाम

डूंगला। स्थानीय नगर डूंगला के प्रेम नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने चोरों ने महेंद्र उर्फ विमल पिता लखमी चंद दक के निवासरत मकान को निशाना बनाकर गत रात्रि में चोरी की वारदात को 12 से 4 के बीच चोरों ने खिड़की के सलिए को निकाल कर खिड़की से घर के अंदर घुसकर जिन कमरों में परिवार सोया हुआ था उन कमरों को बाहर से बंद कर वारदात को दिया अंजाम। घर मालिक ने सुबह 6:45 बजे डूंगला थाना को चोरी होने की सूचना दी सूचना पर थाना अधिकारी अमृतलाल मीणा मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया घटनास्थल पर मालिक ने 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने एव सिक्के एवं एक लाख रुपए नकद चोरी होने की बात बताई। इस आशय की एक लिखित रिपोर्ट मालिक ने डूंगला थाना को प्रेषित की थाना अधिकारी अमृतलाल मीणा ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी जिस पर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश में डिप्टी देशराज कुलदीप एवं मुख्यालय से साइबर सेल एवं MOB टीम मौके पर पहुंची। MOB टीम इंचार्ज प्रवीण कुमार ने गहनता से मौके का निरीक्षण कर साक्ष जुटाए इसी प्रकार साइबर सेल ने आसपास के सीसीटीवी कैमरो को खगाला। डिप्टी देशराज कुलदीप स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। आपको यह बता दें कि इसी परिवार के साथ 2022 फरवरी माह में भी इसी प्रकार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। थाना अधिकारी अमृतलाल मीणा ने चोरों को शीघ्र पकड़ने एवं माल बरामद करने का परिवार को आश्वासन दिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर