Explore

Search

June 23, 2026 11:34 am

राजसमन्द एमएलए दीप्ति माहेश्वरी सड़क व निजी सहायक दुर्घटना में घायल

राजसमन्द। राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई है। जिनका उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। हादसे में उनके कार ड्राइवर और निजी सहायक को भी चोट लगी है। जानकारी के अनुसार विधायक दीप्ति शुक्रवार देर रात राजसमन्द से उदयपुर जा रही थी, इसी बीच अंबेरी के पास उनकी कार की अन्य दूसरी से टक्कर होने से अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में विधायक दीप्ति को पसली, पैर और हाथ में भी चोट लगी है। हादसे के दौरान उनके निजी सहायक जय कनोजिया और ड्राइवर बबलू भी साथ थे, जिनके सिर पर चोट आई। सभी को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं विधायक की कार को टक्कर मारने वाला चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
इधर विधायक के घायल होने की सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन और उनके परिचित अस्पताल पहुंच गए। वहीं सुखेर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना को लेकर जानकारी जुटाई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर