Explore

Search

March 29, 2026 11:13 pm

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बेगूं के वार्षिक चुनाव संपन्न, लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने धाकड़

बेगूं। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बेगूं के वार्षिक चुनाव रविवार को मगारावि बेगूं छापरा में सम्पन्न हुए। चुनाव की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी नरेश दत्त व्यास तथा पर्यवेक्षक सूरज प्रकाश काटिया की देखरेख में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हमीर सिंह राजपूत और कोषाध्यक्ष सागरमल पटवा भी मौजूद रहे। चुनाव में गोपाल लाल धाकड़ लगातार तीसरी बार उपशाखा अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं मंत्री पद पर मुकेश कुमार धाकड़ चुने गए। जिसमें सभा अध्यक्ष खुर्शीद अहमद,उपसभाध्यक्ष भैरव दत्त राव एवं जमनालाल धाकड़,उप शाखा अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल रेगर उपाध्यक्ष पुरुष मदनलाल पहाड़ियां,मंत्री मुकेश कुमार धाकड़,महिला मंत्री मीना सेन,कोषाध्यक्ष सत्तार मोहम्मद शेख,अध्यापक प्रतिनिधि छगनलाल धाकड़,पंचायत समिति शिक्षक प्रतिनिधि गोविंद कुमार रेगर,वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि सोहनलाल शर्मा, प्राध्यापक प्रतिनिधि गोपाल लाल धाकड़,प्रधानाचार्य प्रतिनिधि नंदकिशोर धाकड़,संस्कृत शिक्षक प्रतिनिधि जगदीश चंद्र मेघवाल, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि सलीम अंसारी,पुस्तकालयाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल कयूम अंसारी,प्रबोधक प्रतिनिधि सम्मति कुमार लुहाड़िया , कंप्यूटर अनुदेशक प्रतिनिधि विक्रांत शर्मा आदि निर्वाचित हुए।

साथ ही प्रदेश महासमिति के 11 सदस्य एवं जिला महासमिति के 44 सदस्य निर्वाचित हुए। इस दौरान में भंवर सिंह मुरलिया पूर्व जिला महामंत्री ,कैलाश चंद्र सुथार जिला क्षेत्रीय संगठन मंत्री ,प्रवीण राव ,सहसंगठन मंत्री, हरिप्रसाद, कन्हैयालाल धाकड़ आदि बेगूं उपशाखा के सदस्य उपस्थित रहे तथा इसके साथ ही नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं उपस्थित सदस्यों ने मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम भी आयोजित कर सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर