Explore

Search

March 24, 2026 11:31 am

फुसरिया पुलिया बना मुसीबत का सबब, ग्रामीण परेशान, स्कूल में अवकाश

चित्तौड़गढ़। पिछले 4 दिनों से बस्सी क्षेत्र में हाे रही लगातार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। बस्सी उपखँड क्षेत्र में ही जिले में सर्वाधिक 1200 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी है और इसी कारण नदियों-नालाें और जलाशयों मे जोरों से पानी बह रहा है और कई मार्ग अवरूद्ध है। तेज बहाव के चलते दुर्घटना की स्थिति को देखते हुए कई मार्ग बेरिकेट लगाकर बंद कर दिये है। नीलिया महादेव, बस्सी बांध सहित विभिन्न मार्गाें पर बेरिकेट लगाये गये है, लेकिन ग्रामीण फंस गये है इधर ग्राम पंचायत केलझर के फुसरिया-बावड़ी खेड़ा मार्ग पर पुलिया नीचे होने से दोनों के लोग फंसे हुए है। हालात यह है कि बुजुर्ग और बीमार लोगों को कंधों पर सवार कर पुलिया पार कराई जा रही है ताकि अस्पताल पहुंचाया जा सके। ऐसा ही वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने निरीक्षण किया है।

◆स्कूल में नहीं पहुंच पा रहे शिक्षक
केलझर ग्राम पंचायत के फुसरिया गांव में भारी बारिश के कारण गांव के 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यालय के बच्चाें को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। फुसरिया गांव के रास्ते पड़ने वाले नाला ऊफान पर आने से आपातकालीन स्थित और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। पुलिया पर पानी का बहाव होने से स्कूल में शिक्षक नहीं पहुंच पा रहे है। आज सोमवार को भी स्कूल में स्टाफ नही पहुंचने पर स्कूल की छुट्टी रही। करीब डेढ़ सौ बच्चों वाले इस स्कूल में शिक्षक नहीं पहुंचने से पढ़ाई नहीं हुई है लेकिन बड़ी बात यह है कि स्कूल में छात्रों के अवकाश के दौरान भी स्कूल का स्टाफ नदारद है। फुसरिया स्कूल में अवकाश के बावजूद उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया है। इधर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने फुसरिया राउमावि के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर