Explore

Search

June 23, 2026 11:26 pm

जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के 35 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की


जहाजपुर, (मूलचंद पेसवानी)। बुधवार को जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़े 35 से अधिक प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित किया गया, जहाँ पार्टी प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने सभी नए सदस्यों का भाजपा दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र से सरपंच भैरूलाल गुर्जर, प्रेमशंकर गुर्जर, उदयलाल गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, सीताराम गुर्जर, जमनालाल गुर्जर सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह संख्या दर्शाती है कि जनता के बीच भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य व राष्ट्रहितकारी नीतियाँ प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नवागंतुक सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उम्मीद जताई कि वे पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए जनता की सेवा को सर्वोपरि मानेंगे। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से भाजपा और भी मजबूत होगी और आगामी चुनावों में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश गर्ग, विक्रम सिंह गुर्जर, एसके शर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने नवागंतुक जनप्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत किया और संगठनात्मक मजबूती की बात कही। सुरेश गर्ग ने बताया कि भाजपा की विचारधारा जन-जन तक पहुँचाई जाएगी और सभी नए सदस्य पार्टी के विकास कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करेंगे। इस अवसर पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि वर्तमान समय में जनता का विश्वास केवल उन्हीं राजनीतिक दलों में है, जो विकास के कार्यों में सक्रियता दिखाते हैं। भाजपा में शामिल होकर वे भी इसी दिशा में जनता की सेवा का संकल्प लेते हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर