Explore

Search

September 27, 2026 7:33 am

कानूनी जानकारी और आत्मरक्षा से ही महिलाएं बनेंगी मजबूत – डीएसपी अंजली सिंह

बेगूं। पारसोली थाना परिसर में शुक्रवार को डीएसपी अंजलि सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा सखी बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला अपराधों की रोकथाम, कानूनी अधिकारों की जानकारी, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएसपी सिंह ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समय पर सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानूनी जागरूकता और शिक्षा से ही महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकती हैं। बैठक में पुलिस और समाज के बीच संपर्क, सक्रिय भागीदारी तथा सहयोग को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान पारसोली थानाधिकारी शिवराज राव सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर