राशमी। लघु उद्योग भारती द्वारा जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय आइडियाथॉन प्रतियोगिता में एस के आईटी के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र राशमी निवासी तन्मय व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान एवं गांव का नाम रोशन किया है। तन्मय राशमी की पूर्व सरपंच रेखा व्यास एवं समाजसेवी किशन व्यास का पुत्र है। तन्मय ने बताया कि संस्था के दिनेश सर के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन प्रतिभागी टीमों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। जिनमें से चयनित टीमों को दूसरे दिन अंतिम प्रस्तुति का अवसर मिला। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान के युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा एवं विधायक गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 13 राज्यों के 30 से अधिक शहरों एवं देशभर के 50 से अधिक विश्वविद्यालयों से कुल 156 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं। इनमें एसकेआईटी के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों तन्मय व्यास एवं चारु वैष्णव तृतीय वर्ष बी.टेक ने भारतीय रेलवे द्वारा प्रदत्त समस्या का अभिनव समाधान प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। आईआईसी के अध्यक्ष प्रोफेसर मुकेश अरोड़ा (हेड इन्क्यूबेशन सेल) ने छात्रों को बधाई दी एवं मनोबल बढ़ाया। छात्रों ने स्वदेशी एआई आधारित प्रणाली विकसित की है, जिसमें रीयल-टाइम मैग टैग्स,एडेप्टिव सेफ स्पीड एवं स्मार्ट शेड्यूलिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ सम्मिलित हैं। यह मेड इन इंडिया, फॉर इंडिया समाधान न केवल लागत को कम करेगा, बल्कि रेलवे संचालन की सुरक्षा को और सुदृढ बनाएगा। साथ ही यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि की प्रशंसा की एवं टीम को वास्तविक रेलवे ट्रैक डेटा उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की। इसके लिए उन्हें उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक से जोड़ा जाएगा। जिससे विद्यार्थी अपनी परियोजना को और अधिक व्यावहारिक रूप से विकसित कर सकें। तन्मय की इस उपलब्धि पर यहां कस्बे में लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
प्रशासन
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
यूपी के सीएम योगी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, 15 को आएंगे चित्तौड़, जौहर मेले में करेंगे शिरकत
March 11, 2026
12:19 pm
तन्मय ने किया देश में राशमी का नाम रोशन,लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय आइडियाथॉन प्रतियोगिता में राशमी के तन्मय व्यास प्रथम