Explore

Search

June 18, 2026 3:56 am

डोडाचुरा के साथ बालोतरा के दो आरोपी गिरफ्तार

निम्बाहेड़ा। सदर थाना पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान एक बलेनो कार से अवैध डोडा चुरा जब्त कर बालोतरा जिले के दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है  बुधवार को एसआई सुरेश चन्द व एएसआई प्रहलाद सिंह मय जाप्ता द्वारा थाने के बाहर नाकाबन्दी शुरु की। इसी दौरान प्रतापगढ नीमच की तरफ से आई एक बलेनो कार  को रूकवाकर तलाशी ली गई तो कार के अन्दर काले रंग के तीन प्लास्टिक के कट्टे मिले जिनमे भरा कुल 45 किलोग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा को जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त बलेनो कार को जब्त कर दोनों आरोपी बालोतरा जिले के समदड़ी थानांतर्गत फुलन निवासी प्रभुराम पिता बलवन्तराम विश्नोई तथा  किशोर सिंह पिता चौथ सिंह राठोड को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान  शुरू किया ।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर