Explore

Search

March 4, 2026 3:52 am

बुजुर्ग का अपहरण कर लूट करने की घटना खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने 93 वर्ष के बुजुर्ग के साथ अपहरण कर लुट करने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल जब्त कर लूट की सम्पूर्ण राशि 50 हजार रुपये भी बरामद की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थी राजेन्द्र सिंह चुण्डावत उम्र 44 वर्ष निवासी महेशपुरम ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 4 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मेरे दादाजी मनोहर सिंह चुण्डावत उम्र 93 वर्ष निवासी सतखण्डा एस.बी.आई. बैंक शाखा कलेक्ट्रेट चितौड़गढ़ से अपने पेंशन खाते से 50 हजार रुपये निकलवाने के लिये सतखण्डा से एसबीआई बैंक आये। वहाँ से रुपये निकलवा कर बैंक से बाहर आये, उनको अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर मोटर साईकिल पर बैठाकर ओछडी से महेशपुरम वाले मार्ग पर ले जाकर वहाँ पर उसने किसी ओर व्यक्ति को बुलाया तथा उन दोनो ने मेरे 93 वर्षीय दादाजी के साथ मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट कर भाग गये। मारपीट से उनके शरीर पर चोटे आई। रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर एएसपी सरिता मार्गदर्शन में डीवाईएसपी विनय चौधरी के निर्देशन में तुलसीराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली चितौड़गढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में अपहरण एवं लूट की वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम ने ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ लगातार प्रयास कर अपहरण एवं लूट की घटना करने वाले दो आरोपी किशन नाथ पिता रामलाल जाति कालवेलिया उम्र 26 वर्ष निवासी रंगास्वामी बस्ती लालजी का खेड़ा थाना सदर चितौड़गढ़ जिला चितौड़गढ़, कैलाश नाथ पिता अमरचन्द कालबेलिया उम्र 32 वर्ष निवासी लालजी का खेड़ा थाना सदर चितौड़गढ़ जिला चितौड़गढ़ को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल एवं लुट की सम्पूर्ण राशि 50 हाजिर रूपये बरामद की जाकर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर