Explore

Search

March 15, 2026 8:47 am

अनुशासन समिति की मुहर के बाद संदीप शर्मा की कांग्रेस में घर वापसी 

चित्तौड़गढ़। निकाय और पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बागी और निष्कासित नेताओं की घर वापसी हुई हैं। कांग्रेस में शामिल होने के लिए बागी और निष्कासित नेताओं ने बाकायदा लिखित में अनुशासन कमेटी के समक्ष आवेदन किया। पिछले दिनों करीब एक दर्जन नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए कमेटी के सामने गुहार लगाई है। इसके बाद कांग्रेस ने बागी-निष्कासित नेताओं की वापसी पर विचार किया। अनुशासन कमेटी के सामने आए नामों पर मंथन और चर्चा के बाद कमेटी तथ्यों सहित रिपोर्ट तैयार की। पीसीसी चीफ फिर कमेटी की इस रिपोर्ट को प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ सांझा किया। वहीं साथ ही संबंधित जिलों और विधानसभा सीट के नेताओं से भी इनकी वापसी को लेकर ओपिनियन ली।मतलब पहले उन नेताओं की सहमति ही इन नेताओं की घर वापसी का सबसे मजबूत आधार बनी। सब कुछ फाइनल होने के बाद प्रभारी रंधावा हाईकमान से फिर इन नेताओं की वापसी की हरी झंडी ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बागी और पार्टी से निष्कासित नेताओं में संदीप शर्मा चित्तौड़गढ़, बलराम यादव सीकर, अरविंद डामोर बांसवाड़ा और तेजपाल मिर्धा नागौर को पुनः कांग्रेस पार्टी में ले लिया हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर