Explore

Search

June 23, 2026 10:01 am

विश्व मानक दिवस 2025 गुणवत्ता की शपथ

डूंगला। विश्व मानक दिवस 2025 हर वर्ष की तरह इस बार भी 14 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम है एक बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर शाखा कार्यालय के निर्देशानुसार विश्व मानक दिवस 2025 के उपलक्ष में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय डूंगला में सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तथा मानकों को बढ़ावा देने के लिए अपने जीवन में मानकीकृत उत्पादन की खरीद के लिए गुणवत्ता शपथ ली। इस कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के मानक क्लब मेंटर अश्विन दक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रातःकालीन सभा में गुणवत्ता प्रतिज्ञा लेकर समाज में मानकीकरण और गुणवत्ता के महत्व को फैलाने का संकल्प लिया। इस पहल के अंतर्गत प्रदेशभर के विद्यार्थी गुणवत्ता को प्राथमिकता देंगे तथा उत्पादों, सेवाओं और व्यवहार में उच्च मानकों का पालन करेंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुणवत्ता एवं मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें भविष्य के Quality Ambassadors के रूप में प्रेरित करना है, जो आने वाले समय में देश को Quality Driven Nation बनाने में योगदान देंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर