Explore

Search

March 17, 2026 3:30 pm

समूह लोन के नाम से साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। समूह लोन के नाम से साईबर ठगी हेतु बैंक खाते खुलवाकर ठगी करने के मामले में पिछले 09 माह से फरार आरोपी को कपासन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 31 जनवरी 2025 को राशमी थाने के जाडाना निवासी लक्ष्मण अहीर पुत्र सुरजमल अहीर ने पुलिस थाना राशमी पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके व उसके मिलने वाले अन्य लोगों से दिनेश खटीक निवासी चटावटी ने समुह लोन योजना से लोन करने की कहकर बैंक खाता खुलवाया ओर उनके नाम से नई सीम कार्ड खरीदी। बैंक की पास बुक, ए.टी.एम कार्ड, नई सीम कार्ड दिनेश खटीक हमारे से लेकर गया। उन्होंने जानकारी की तो किसी ने हमारे को बताया कि आपके साथ साईबर फ्रॉड हो सकता हैं। जिस पर लक्ष्मण ने ई-मित्र पर जाकर पता किया तो उनके बैंक खाते में रूपये आ रहे है और निकल रहे हैं। दिनेश व उसके साथियों ने मिलकर उनके साथ साईकर ठगी की है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर ठगी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी कपासन के जिम्मे किया गया। पुलिस द्वारा पूर्व में आरोपी दिनेश खटीक व किशन खटीक को गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी कृष्णपाल सिह शक्तावत की गिरफ्तारी शेष थी। रेंज मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे पुराने व वांछित आरोपियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के अन्तर्गत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व वृताधिकारी कपासन हरजी लाल यादव के निर्देशन मे थानाधिकारी कपासन सुनील शर्मा व कानि. सुशील, महेन्द्र व मोहनलाल द्वारा उक्त मामले में फरार चले रहे वांछित आरोपी कृष्णपाल सिह शक्तावत उर्फ जानु बन्ना पुत्र राज कुमार सिंह शक्तावत राजपुत निवासी रोलाहेड़ा पुलिस थाना चंदेरिया जिला चित्तौड़गढ़ की तलाश कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड स्वीकृत करवाया गया हैं। प्रकरण की घटना में संलिप्त अन्य लोगों के सम्बन्ध में कृष्णपाल सिंह से गहन पूछताछ की जा रही हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर