Explore

Search

April 20, 2026 9:17 pm

दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान समेत कई जिलों में बदला मौसम, हल्की से मध्यम बारिश का दौर

चित्तौड़गढ़। इस साल मानसून विदाई के बाद अब अरब सागर में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा हैं। राजस्थान के दक्षिणी पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर मौसम बदला हैं। उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अरब सागर में बना डिप्रेशन सिस्टम धीरे-धीरे स्ट्रॉन्ग हो रहा है। इसके चलते राजस्थान में इसका असर देखा जा रहा हैं। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में भी एक अन्य डिप्रेशन सक्रिय है, जो आने वाले दिनों में साइक्लोन या सीवियर साइक्लोन का रूप ले सकता है। साथ ही उत्तर भारत में 27 अक्टूबर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो गया हैं। इन तीनों सिस्टम के संयुक्त असर से राजस्थान में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा हैं। इधर चित्तौड़गढ़ में भी अरब सागर में बने डिप्रेशन से मौसम में बदलाव देखने को मिला हैं। सोमवार तड़के से ही हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी हैं। ये असर अगले दो-तीन दिन तक बने रहने की संभावना हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर