Explore

Search

April 20, 2026 9:49 pm

भारत को जानो प्रतियोगिता में भीलवाड़ा का परचम लहराया

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित रीजनल स्तर की “भारत को जानो” प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग) में राजस्थान मध्य प्रांत की प्रतिनिधि टीम सेंट्रल एकेडमी स्कूल शास्त्री नगर, भीलवाड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम का नेतृत्व भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा के प्रकल्प प्रभारी आदित्य व्यास ने किया। प्रतिभागी दर्शील पांडे एवं सिद्धी केसवानी ने अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और श्रेष्ठ प्रस्तुति से भीलवाड़ा का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता उपरांत टीम के भीलवाड़ा लौटने पर रेलवे स्टेशन पर भारत विकास परिषद् के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा बालकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, शहर समन्वयक श्याम कुमावत, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी परीक्षित नामधार, शाखा पुर्व अध्यक्ष समित जागेटिया, शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी, पंकज अग्रवाल, प्राची व्यास,सचिव कमलेश बोड़ाना, वित्त सचिव अनुराग वोहरा, महिला सहभागिता संयोजक श्रीमती वर्षा मित्तल सहित तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। परिषद् परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर