Explore

Search

September 26, 2026 8:17 am

कनेरा पुलिस ने बाईक चोर को पकड़ा, 11 मोटर साईकिल बरामद

निम्बाहेड़ा। कनेरा थाना पुलिस ने मोरसाईकिल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफतार कर उसके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाईकिले बरामद की है। एमपी व निम्बाहेड़ा से मोटर सायकिलें चोरी की गई थी। जानकारी के अनुसार 21 नवम्बर को बस स्टेण्ड कनेरा से मोहम्मद जहिर पुत्र मोहम्मद सददीक रंगरेज की मोटरसाईकिल शाम को कोई अज्ञात बदमाश उठा कर ले गया। जिसकी आस पास में काफी तलाश की मगर कोई पता नही चला। जिस पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। कनेरा थानाधिकारी श्यामलाल उ.नि. के नेतृत्व मे पुलिस कि टीम गठित कि गई। पुलिस ने मुखबीर मामुर कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान संग्दिध 24 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र बगदीराम जाति गायरी (धनगर) निवासी हडमनतिया (हनुमानंटिया) थाना जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश को डिटेन किया जाकर गहन अनुसंधान कर मनौवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ कि गई। पुछताछ मे आरोपी ने 21 नवम्बर को उक्त मोटर साईकिल बस स्टैण्ड कनेरा से चोरी कर ले जाना बताया। जिस पर आरोपी को गिरफतार कर पुछताछ व अनुसंधान किया जाकर प्रकरण का वाहन व अन्य 10 चोरी में सदिग्ध मोटरसाईकिल को बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी ने जावद, अठाना, खोर, निम्बाहेडा के एरिया से मोटरसाईकिल चुराना बताया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर