Explore

Search

May 1, 2026 11:22 pm

आगामी 2 से 3 दिन में 34 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति संभावित

जयपुर। राज्‍य के कृषकों को मांग अनुसार यूरिया आपूर्ति करवाने हेतु राज्‍य सरकार द्वारा पूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 40 रैक यूरिया की आपूर्ति हेतु केन्द्र सरकार से आग्रह किया गया है जिसमें से 1 व 2 दिसंबर को 30 हज़ार 256 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो चुकी है एवं वर्तमान में 13 रैक परिवहन में है जिनसे आगामी 2 से 3 दिन में 34 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो जाएगी। इस यूरिया की कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, सलूंबर, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, कोटपुतली, खैरथल–तिजारा, करौली, सीकर, चुरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, राजसमंद और सिरोही इत्यादि जिलों में आपूर्ति की जायेगी। दिसम्‍बर माह के प्रथम सप्‍ताह में कुल 1 लाख 8 हज़ार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की जाएगी। राज्‍य में जिन क्षेत्रों में यूरिया का स्‍टॉक कम है, उनकी ब्‍लॉक लेवल पर मॉनिटरिंग की जाकर आपूर्ति करवाई जा रही है। राज्‍य में प्रतिदिन लगभग 6 रैक यूरिया की आपूर्ति होना संभावित हैं एवं 2 हजार 500 मीट्रिक टन प्रतिदिन सडक मार्ग द्वारा अधिक मांग वाले क्षेत्रों में आपूर्ति करवाई जा रही है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर