Explore

Search

September 29, 2026 12:52 am

नाहरगढ़ के चैम्पियन स्टार ने रांसी हॉर्स शो 2025 में जीता बेस्ट ऐनिमल ऑफ द शो का खिताब

बेगू। पारसोली क्षेत्र मे स्थित लेक नाहरगढ़ स्टेट फार्म में तैयार किए जा रहे उच्च गुणवत्ता वाले मारवाड़ी घोड़ों में से चैम्पियन स्टार ने रांसी हॉर्स शो 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अश्वपालक जितेंद्र सिंह राठौड़ नाहरगढ़ के स्वामित्व वाले इस कोल्ट ने प्रतियोगिता के दो दाँत वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चाल, संतुलन और आकर्षक बनावट के दम पर चैम्पियन स्टार ने निर्णायक मंडल को खासा प्रभावित किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस कोल्ट ने शो के सबसे प्रतिष्ठित खिताब बेस्ट ऐनिमल ऑफ द शो पर भी कब्जा जमाया। लेक नाहरगढ़ स्टेट फार्म में 30 से अधिक घोड़ों का सुव्यवस्थित अस्तबल है, जहाँ आधुनिक सुविधाओं के साथ घोड़ों का पालन-पोषण किया जाता है। यहीं पले बढ़े चैम्पियन स्टार की बल्कि भारतीय अश्व जगत में भी क्षेत्र की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
अश्वपालक जितेंद्र सिंह राठौड़ नाहरगढ़ ने बताया कि वे एवं उनकी टीम ने वर्षों से मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों को बेहतर से बेहतरीन बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। देशभर से अश्व प्रेमी नाहरगढ़ स्टेट फार्म पहुंचते हैं और यहां की व्यवस्थाओं व प्रशिक्षण पद्धतियों को देखने का अनुभव लेते हैं। उन्होंने कहा कि चैम्पियन स्टार की सफलता पारंपरिक और नए अश्वपालकों दोनों के लिए प्रेरणा बन रही है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर