Explore

Search

April 21, 2026 1:28 am

भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान राज्य स्तर पर सम्मानित

चित्तौड़गढ़। अन्तराष्ट्रीय विश्व दिव्यांगता दिवस पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनास गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की उपस्थिति में ओ.टी.स. सभा भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह में राज्य की दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान किया गया। चितौड़गढ़ की संस्था भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान को मिले सम्मान को संस्था के अध्यक्ष रामगोपाल औझा ने ग्रहण किया। प्रशस्ति पत्र, शिल्ड एवं दस हजार रूपये
का चेक संयुक्त शासन सचिव श्रीमती अपर्णा अरोड़ा एवं निःशक्तजन कमिश्नर ईकवाल खान ने प्रदान किया एवं बधाई देते हुए संस्था द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में किये गए कार्या की प्रशंसा करते हुए आगे इसी तरह दिव्यागो के लिए कार्य करने की परेणा दी। ज्ञात है कि चितौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन की पहल पर संस्था द्वारा विगत वर्षो में संस्था द्वारा जनसहयोग संस्था स्वयं के स्तर से सकल्प बौद्धिक दिव्यांग गृह का संचालन कर बच्चों को
निःशुल्क शिक्षण कराया जा रहा है बच्चों के लिए वाहन की व्यवस्था भी निःशुल्क है। लगभग पच्चास बच्चें नामांकित होकर शिक्षा ग्रहण कर रहे है, साथ-साथ उनके लिए विभिन्न थेरेपी सुविधा एवं अन्य गतिविधियां भी संचालित कि जा रही है। इस अवसर पर जयपुर में संस्था के निखिल कुमार ओझा, विजेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर