Explore

Search

May 18, 2026 3:12 am

प्रशासन

रक्तदान शिविर आयोजित,133 यूनिट हुआ रक्तदान

भीलवाडा। भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा लधु उद्योग भारती एवं एचडीएफसी बैक के सयुंक्त तत्वाधान मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 133 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर का उद्देश्य सभी ब्लड बैक मे रक्त कमी को पूरा करना। कार्यक्रम का शुभारम्भा प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम महापौर राकेश पाठक ने किया। संजीव चिरानिया, शंभू लाल काबरा, कमलेश जैन, सुरेश कोगटा सहित सदस्य उपस्थित थे। इस शिविर मे अभय खजाची व उनकी टीम का विषेश सहयोग रहा। रक्त संग्रह के लिए केशव पौरवाल हॉस्पिटल, एमजी हॉस्पिटल, अरिहंत हॉस्पिटल, रामस्नेही चिकित्सा ब्लड बैंक का सहयोग रहा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर