Explore

Search

September 29, 2026 12:55 am

आपकी पूंजी, आपका अधिकार शिविर का भीलवाड़ा में हुआ आयोजन

भीलवाड़ा। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आपकी पूंजी, आपका अधिकार कैंप का आयोजन टाउन हाल, नगर निगम, भीलवाड़ा में किया गया। इस कैंप की अध्यक्षता जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने की। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक, भीलवाड़ा अशोक कोठारी, भारतीय रिज़र्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी मनीष मांडल, बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख डॉ राजेश भाकर, राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अजय कुमार दुग्गल, एचडीएफ़सी बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख गौरव नागपाल, आईसीआईसीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख मोहित शर्मा, नगर निगम भीलवाड़ा के आयुक्त हेमाराम चौधरी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार बैंकों द्वारा दावाराहित संपतियों के लिए की गयी यह अच्छी पहल है तथा आमजन से अपील की गयी कि अधिक से अधिक संख्या में इस कैंप के माध्यम से लाभ लेवें। कैंप में भारतीय रिज़र्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी द्वारा भी मार्गदर्शन दिया गया। अग्रणी बैंक ज़िला प्रबंधक अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि कैंप में जिलें के सभी बैंकों द्वारा दावारहित वित्तीय संपतियों में कुल 12 प्रमाण पत्र राशि रुपये 16 लाख के तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 7 परिवारों तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 2 परिवारों को 2-2 लाख के चैक का वितरण किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर