Explore

Search

March 3, 2026 8:03 pm

जोधपुर कलेक्टर का ओसियां दौरा, सुनी जनता की समस्याएं, जनता ने मांगी बुनियादी सुविधाएं

ओसियां, मनीष ओझा सिखवाल। जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने ओसियां क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने उप जिला अस्पताल, पशु चिकित्सालय व मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही मौके पर आए लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सबसे पहले ओसियां उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वार्डों, आपातकालीन कक्ष व दवाइयों के स्टोर की स्थिति देखी। ओपीडी में पहुंचे मरीजों से उपचार व उपलब्ध सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल प्रभारी डॉ प्रदीप चौधरी को साफ-सफाई, मशीनों की नियमित मेंटेनेंस तथा दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ऑपरेशन थिएटर और डायलेसिस सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्टि जताई तथा कहा ओसियां में डायलेसिस शुरू होने से मरीजों को फायदा हुआ। उन्हें जोधपुर नहीं जाना पड़ रहा हैं। इसके बाद कलेक्टर पशु चिकित्सालय पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाइयों की कमी व बड़े पशुओं के लिए अलग उपचार कक्ष की मांग रखी। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कलेक्टर ने ओसियां मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षाओं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय व पेयजल सुविधा का निरीक्षण किया। विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने स्मार्ट क्लास,अतिरिक्त कक्ष निर्माण व खेल सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग सामने रखी। प्रधानाचार्य पुखराज चाण्डक द्वारा स्कूल का रंग रोगन और व्यवस्थित कक्षा कक्ष को लेकर कलेक्टर ने तारीफ की। साथ ही कस्बे निवासी मनीष ओझा ने ग्राम पंचायत के खेल मैदान में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम रामनिवास मेहता को निर्देश दिए।

●सोनीलॉजिस्ट या रेडियोलॉजिस्ट तथा मेडिकल ज्यूरिस्ट की कमी बताई

ओसियां के वरिष्ठ समाजदेवी और पूर्व सरपंच भगवानदास राठी ने अस्पताल में सोनीलॉजिस्ट या रेडियोलॉजिस्ट तथा मेडिकल ज्यूरिस्ट की कमी बताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध है, लेकिन इसका विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। जिससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। वहीं मेडिकल ज्यूरिस्ट् लगाने मांग कि ताकि अस्पताल में कानूनी मामलों में चिकित्सा जांच व्यवस्था सुचारू हो। वर्तमान में अन्य विशेषज्ञों को ही यह जांचे करनी पड़ती हैं।
अस्पताल का नया भवन बनाने की मांग की
स्थानीय लोगों ने उप जिला अस्पताल का नया भवन जल्द बनाने की मांग की। वर्तमान भवन बहुत पुराना, जर्जर और छोटा है, जिसके चलते यहां मरीजों को काफ़ी परेशानी होती हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर