Explore

Search

September 24, 2026 11:32 am

खिदारा गांव स्कूल में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित

फालना, रितेश अग्रवाल। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिदारा गांव में 104 विद्यार्थियों को भामाशाह अशोक बंसल ने अपनी धर्मपत्नी व इसी विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका स्व. सुषमा अग्रवाल की स्मृति में स्वेटर वितरण किए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में फालना गांव प्रशासक करण सिंह राजपुरोहित, चंद्र भोलेश्वर महादेव मंदिर फालना के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, भाजपा जिला पदाधिकारी महिपाल परमार रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राजीव अग्रवाल की उपस्थिति में वितरित किए गए। विद्यालय परिवार व प्राचार्य मनोहर सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत कर बंसल परिवार का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान अध्यापक रमेश कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, राम सिंह, अरुण सिंह, रामचंद्र सिंह, सवाई सिंह, गोविंद सिंह अध्यापिका संतोष जोधा, ममता कुमारी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर