Explore

Search

April 14, 2026 8:11 pm

बेटे ने मां व पत्नी और बेटी पर किया जानलेवा हमला, गम्भीर घायल

आवर, (झालावाड़) मनोज जैन। पगारिया थाना क्षेत्र के बणी गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी, बेटी व मां पर चाकू से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार पगारिया थाना क्षेत्र के बनी गांव में एक युवक ने अपनी ही पत्नी, बेटी व मां पर चाकू से जानलेवा हमलाकर दिया जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के पिता उदयराम मेघवाल ने बताया कि उनका पुत्र गोवर्धन विगत तीन दिनों से मानसिक विक्षिप्त के समान बर्ताव कर रहा था। आरोपी युवक बनी निवासी गोवर्धन ने अपनी पत्नी कृष्णा, बेटी आरती व मां कमला बाईउम्र 65 वर्ष को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में तीनों घायलों के हाथ, पैर व सिर पर गंभीर चोट आई है। घायलों को आरोपी युवक के पिता उदयराम मेघवाल द्वारा चिकित्सालय लाया गया। डॉ के एल पटेरिया ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
युवक की पत्नी कृष्णा ने बताया कि उसके पति ने उनके साथ कभी भी किसी प्रकार की मारपीट नहीं की लेकिन वह विगत तीन दिनों से अजीब बर्ताव कर रहे थे, उन्होंने तीनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर