पाली। शहर के राजेंद्र नगर भालेलाव रोड स्थित वंदे मातरम एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार से दो दिवसीय 52 वीं जिला स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालय कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समारोह पूर्व आगाज होगा जिसमे जिले भर के मत्रालयिक कार्मिक भाग लेगें।।शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता मे बास्केटबाल, वालीबाल, टेबल टेनिस, केरम, शतरंज, बैडमिंटन, कब्बडी, फुटबॉल टेनिस क्रिकेट,रस्सा कस्सी, लंगोरी, खो-खो, लम्बी कूद, त्रिकूद, तश्तरी फेक, भाला फेक, गोला फेक, सुगम संगीत, एकाभिनय, उकल नृत्य,विचित्र वेशभूषा, हारमोहनियम वादन, तबला वादन, ढोलक वादन,झांझ वादन,समेत विभिन्न प्रकार की दौडो का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर रविवार को मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, दिनेश कंसारा, राजेश माथुर, दिनेश गिरी, विनोद शर्मा,राहुल परमार, अजयपाल सिंह चंपावत,गिरवर सिंह राव, मुकेश मेवाडा, देवेन्द्र रूनवाल आदि ने प्रतियोगिता स्थल पर व्यवस्थाए जांची।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़