Explore

Search

March 11, 2026 1:06 pm

कपासन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ एवं सुपरवाइजर सम्मानित

कपासन, घनश्याम बारेगामा। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से कपासन में बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) एवं सुपरवाइजरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एसआर वाटिका में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में कपासन एसडीएम राजेश सुवालका, तहसीलदार नासिर बैग मिर्जा, राशमी एसडीएम अंजू शर्मा, तहसीलदार वेणि प्रसाद, भोपालसागर एसडीएम महेश कुमार, तहसीलदार अपूर्व गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समीक्षा बैठक के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से एवं पूर्ण क्षमता के साथ संपादित करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करना रहा। अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत कपासन विधानसभा ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चित्तौड़गढ़ जिले ने प्रदेश में पांचवाँ स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर