Explore

Search

February 6, 2026 7:49 am

पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, चारआरोपित मय माल के गिरफ्तार

आवर, (झालावाड़) मनोज जैन। गंगधार पुलिस ने दस दिन पूर्व लुट करने के आरोप में चार कंजरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना गंगधार द्वारा चोरी व लुट
की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करते हुऐ दौराने गश्त रविवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बाईपास रोड के पास गंगधार पर बने खंण्डहर क्वाटर्स में लूट के दौरान छीने हुये माल का बटवारा करते हुये राधेश्याम पुत्र चकलिया जाति कंजर उम्र 30 साल निवासी कोलवागुर्जर कंजर डेरा थाना गंगधार , सुरेश पुत्र नरसिह जाति कंजर उम्र 28 साल निवासी कोलवा गुर्जर कंजर डेरा थाना गंगधार, राकेश पुत्र नाथूलाल जाति कंजर उम्र 25 साल निवासी कोलवा गुर्जर कंजर डेरा थाना गंगधार, मिट्ठू पुत्र नन्द सिंह जाति कंजर उम्र 23 साल निवासी कोलवा गुर्जर कंजर डेरा थाना गंगधार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाईल, दो चैन, दो बालियों, एक अंगुठी व एक मोटरसाईकिल को बरामद किया तथा वारदात में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल व दो मोबाईलो को जप्त करने में सफलता प्राप्त की।
उन्होंने घटना की जानकारी देते बताया कि 26 नवंबर 2025 को प्रकाश दायमा पुत्र कालुलाल जाति बंजारा निवासी कोटडा थाना कोतवाली झालावाड ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश होकर परिवाद पेश किया कि में गांव कोटडा का रहने वाला हूं। मैं अपने निजी कार्य से अपनी मोटर साईकिल से चौमहला जा रहे थे। चौमहला चौराहा से पूर्व ही कुछ कंजरान व्यक्ति खड़े हुए मिले, जिन्होंने प्रार्थीगण को रोका और पूछा कहां से आ रहे हो और कहां पर जा रहे हो। और कहने लगे कि तुम्हारी मोटरसाईकिल जिस रास्ते से निकली है। वहां पर कोई घटना हुई है. इसलिए तुम्हें चलना पड़ेगा उन लोगों ने हमसे बोला कि तुम्हें रोड के नीचे की तरफ चलना होगा और इस प्रकार वे हमें नदी की तरफ ले गये। मुलजिमान 10-15 लोग होने की वजह से हम उनका किसी प्रकार से विरोध नहीं कर सके और उनकी हां में हां मिलाकर नीचे चले गये। नीचे पहुंचने पर आरोपियों ने हमारे पास जो नगद राशि थी, दोनों मामा मानेज की कुल मिलाकर 4,500 रूपये थी और साथ ही प्रकाश के गले की चांदी की चैन और रूप सिंह के गले के सोने का ताबीज छीन लिया। साथ ही मेरा और रूप सिंह का मोबाईल भी छीन लिया। इस मामले में थाना गंगधार पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान गंगधार द्वारा प्रारंभ किया गया।पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान को सफल बनाने के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड भागचन्द मीना के निर्देशन में वृत्त गंगधार के वृत्ताधिकारी हेमंत गौतम पुलिस उप अधीक्षक गंगधार के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना गंगधार अमरनाथ उनकी पुलिस टीम द्वारा चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देने वालो पर शिकंजा कसते हुये आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस टिम में थाना प्रभारी अमर नाथ जोगी, कांस्टेबल नरवीर सिह, रामनिवास जीतराम, बृजेश कुमार, विनोद कुमार रामेश्वर सिह शरीक रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर