Explore

Search

February 6, 2026 9:25 am

अन्तर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। स्कूल के शंकर मेनन सभागार में आयोजित हुई इस अंतर सदनीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। मुख्य अतिथि का स्कूल के कार्यवाहक सीनियर मास्टर राकेश रामपुरिया ने स्वागत किया। स्कूल के जन संपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी सदनों के कैडेट्स ने भाग लिया। जूनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता का विषय पियर प्रेशर इज गुड फॉर स्टूडेंट्स पर्सनल ग्रोथ रखा गया। प्रत्येक सदन से दो-दो कैडेट्स ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने-अपने विचार रखें। इस प्रतियोगिता में प्रताप हाउस का कैडेट अमन आनंद प्रथम, हमीर हाउस का कैडेट रचित यादव द्वितीय एवं पद्मिनी हाउस की कैडेट किशोरी पाण्डेय तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता की प्रभारी अंग्रेजी की वरिष्ट अध्यापिका पूजा सिंह एवं दिव्या राव थी। निर्णायक का कार्य रसायन विज्ञान के वरिष्ट अध्यापक टोनी अब्राहम, अंग्रेजी के अध्यापक रावल राठौड़ एवं स्कूल काउंसलर प्रतिभा विश्नोई ने किया। संगणक का कार्य गणित के अध्यापक धर्मेन्द्र यादव ने किया। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर