Explore

Search

February 6, 2026 7:49 am

राष्ट्रीय किसान संघ ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

आवर, (झालावाड़) मनोज जैन। राष्ट्रीय किसान संघ के तत्वावधान में क्षेत्र के किसानों ने आज तहसील कार्यालय डग में सीएम के नाम क्षेत्र की गम्भीर समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इससे पहले ग्रामीणों और किसानों ने हरनावदा गांव में जल जीवन मिशन में अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। कई घरों में अभी तक नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं, और जहां कनेक्शन हैं वहां भी पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है। अनिश्चित जल वितरण के कारण महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव में पानी आने का समय निश्चित नहीं है, जिससे किसानों और ग्रामीणों को पानी भरने में भारी परेशानी होती है।
गांव में पानी के उचित भंडारण के लिए पानी की टंकी का निर्माण आवश्यक है, ताकि नियमित और उचित समय पर पानी मिल सके। जल वितरण प्रणाली में कई अवैध कनेक्शन हैं, जिससे पानी का दुरुपयोग हो रहा है। साथ ही पाइपलाइन बिछाने के बाद टूटी हुई नालियों और खुदे हुए गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे आवागमन में परेशानी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हरनावदा चौपाटी पर शौचालय व प्रतीक्षालय बनाने और स्कूल व उप-स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई करवाने की भी मांग की गई है। स्वच्छता अभियान शुरू किया जायें ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस गंभीर मामले में तत्काल संज्ञान लेने, गांव का निरीक्षण करवाने और समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि गरीब तबके के लिए मात्र आठ रुपये में पेट भर भोजन उपलब्ध कराने वाली डग मुख्यालय पर अन्नपूर्णा रसोई योजना बंद हो गई है, जिसे तुरंत चालू किया जाए। गोविंदपुरा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत कई गरीब परिवारों (अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग) को लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि उच्च वर्ग के किसानों के नाम सूची में हैं। वंचित परिवारों को तत्काल आवास स्वीकृत करने की मांग की गई है। फसल बीमा मुआवजा: किसानों को वर्ष 2023-24 के सोयाबीन खराब होने का फसल बीमा सहकारी तथा क्षेत्रीय बैंकों के माध्यम से किया गया था, पर आज तक मुआवजा नहीं मिला। कर्ज माफी: कई किसान कर्जवान हैं और चुनाव के समय किए गए वादे के अनुसार कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं।रोजगार और ऋण: भूमिहीन, गरीब मजदूर और शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था और उन्हें एक लाख रुपये तक का मानदेय ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग की गई है।पेंशन: कई गरीब, वृद्ध, विधवा और विकलांग पेंशन धारियों को पेंशन के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, उन्हें तुरंत पेंशन दी जाए।किसान सम्मान निधि: कई किसानों को किसान सम्मान निधि से वंचित रखा जा रहा है और किश्तें समय पर नहीं मिल रही हैं।आवास योजना: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन किसानों के मकान स्वीकृत हो गए थे, उन्हें पहली किश्त के बाद दूसरी और तीसरी किश्त नहीं मिल रही है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर