
सुमेरपुर। दुजाना ग्राम पंचायत द्वारा विकास सूची के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुजाना (अंग्रेजी माध्यम) में ओपन जिम लगाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा जमीन का मौका निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित ने बताया की ग्रामवासियों को अच्छी हेल्थ और फिटनेस मिले जिसके लिए राजकीय विद्यालय में ओपन जिम का निर्माण करवाया जा रहा है जिसमें विद्यालय के छात्र भी जिम का फायदा मिले। निरीक्षण के मौके पर सरपंच प्रतिनिधि गुणराज मीणा, कनिष्ठ सहायक भीमाराम सीरवी, प्रधानाचार्य डुंगाराम राठौड़, शारीरिक शिक्षक किशन सांखला, छगन मीणा, संतोष कुमार मौजूद रहे।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -