◆ राकेश कुमार लखारा
पाली। वंदे मातरम एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को 52वीं मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें मंत्रालयिक कार्मिकों ने खेल के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम मे आगामी वर्ष में सेवानिवृत होने वाले 14 मंत्रालयिक, राज्य स्तर पर 5, जिला प्रशासन की ओर से 3 एवं 7 सहायक कर्मचारियो का सम्मान किया गया। उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक (माध्यमिक) बलवीर सिंह राणावत ने बताया कि प्रतियोगिता मे बास्केटबाल, वालीबाल, टेबल टेनिस,केरम,शतरंज, बैडमिंटन, कब्बडी, फुटबॉल टेनिस क्रिकेट,रस्सा कस्सी,लंगोरी, खो-खो,लम्बी कूद,त्रिकूद, तश्तरी फेक, भाला फेक, गोला फेक, सुगम संगीत,एकाभिनय, एकल नृत्य,विचित्र वेशभूषा, हारमोनियम वादन, तबला वादन, ढोलक वादन,झांझ वादन,समेत विभिन्न प्रकार की दौडो की टीम का चयन किया गया।
शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने बताया कि मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा मंडल पाली रिछपाल सिंह ने कहा कि मंत्रालयिक कार्मिक शिक्षा विभाग के रीड की हड्डी के समान है उनके बिना विभाग की कोई भी योजना फलीभूत नहीं हो सकती है उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से कार्मिकों में छिपी प्रतिभा भी निखार सामने आती है। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक राहुल राजपुरोहित ने कहा कि खेल मे जीत-हार कोई मायने नही रखती है अत खेल को तो खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होने कहा कि मंत्रालयिक कार्मिक हमेशा फाइलों में बिजी रहते हैं ऐसे में इस प्रकार के आयोजन से उन्हें काफी हद तक राहत मिलती है, लगातार काम करने की वजह से होने वाला तनाव भी कम होने के साथ नई स्फूर्ति दिलाता है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप करमचंदानी ने कहा कि विद्यालय हो या कार्यालय सभी जगह मंत्रालय कार्मिकों की अहम भूमिका होती है यह विभाग की एक महत्वपूर्ण कडी होती है जिसके बिना सभी योजनाएं गड़बड़ा जाती है।

कार्यक्रम को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी डा.भूपेन्द्र सोढा, चन्द्रेश पाल सिंह रातडी,राजेन्द्र प्रसाद लखेरा, विष्णु प्रसाद गुर्जर,प्रवीण जांगिड, गजेन्द्र दवे, राजेन्द्र सिंह भाटी, सुरेन्द्र सिंह बालावत, शक्ति सिंह भाटी,राजेश जोशी, दिनेश परिहार, आकाश सिंह सिकरवार, प्रिंस मेवाडा आदि ने भी संबोधित किया।
कार्मिको का हुआ सम्मान – मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में विभाग से अगले वर्ष सेवानिवृत होने वाले मंत्रालयिक कार्मिक चुन्नीलाल,मंजूर अली सैयद,नरेन्द्र सिंह, चम्पादास वैष्णव, राजूदान,विनोद कुमार व्यास, डूंगाराम चौधरी,ललित किशोर यादव,वीणा त्रिवेदी,जगवीर सिंह कुम्पावत,नरेश कुमार व्यास,सम्पतराज अगरावत, राज्य स्तर पर सम्मानित श्रीमती वीणा शर्मा, कमल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश परमार,राजेश माथुर, राहुल परमार, जिला स्तर पर सम्मानित किशोर लालवानी,मुकेश मेवाडा, महिपाल गर्ग के अलावा 7 सहायक कर्मचारियो का माला, साफा, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
ये रहे मौजूद -52वीं मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर निर्णायक दल के दुर्गालाल गहलोत, कमलेश पंवार, विजय चौधरी, योगेश त्रिवेदी,कैलाश दान, हेमंत ओझा , हेमंत जोशी, कपूराराम,सूर्यवीर सिंह, कुलदीप मिश्रा, दिनेश तोमर, धर्मेन्द्र प्रजापत, सुनील शर्मा,बलजीत सिंह,चन्द्रशेखर, दिनेश कुमार कंसारा, जयपाल सिंह, रक्षित शर्मा,सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित,अजयपाल सिंह चंपावत, कमल श्रीवास्तव,देवेंद्र रूनवाल, गिरवर सिंह राव, हितेश बेरवा विनोद शर्मा, सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बाबूलाल खोरवाल,कुलदीप जोशी, सुल्तान खान,मुकेश मेवाडा ,ललित मेवाड़ा,जितेंद्र गोस्वामी, सीमा परिहार, प्रीतम कंवर, वीणा त्रिवेदी, पूजा चारण, सुनिता कुमावत,सरोज सैन, अनिता सिसोदिया, प्रकाश सिंह सोलंकी, नवीन जैन, मनोज सोलंकी, गणेश शर्मा, मोहसीन खान, सुभाष परमार, आदि मौजूद रहे
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़