Explore

Search

May 2, 2026 12:47 pm

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नेशनल टीम ने गुणवत्ता निरीक्षण

आवर, (झालावाड़)। भवानीमंडी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आवर में शुक्रवार को नेशनल टीम ने गुणवत्ता निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहतर सुविधाएं विकसित करने के अंतर्गत नेशनल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।
इस दौरान निरीक्षण टीम में गुजरात के डॉक्टर कपिल गंथा एवं लखनऊ के डॉ राहुल कटिहार ने मुख्य रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान भवानीमंडी ब्लॉक सीएमएचओ डॉ सुनील कुमार मीणा, डॉक्टर निर्मला चौधरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मांगुसिंह चौहान, आवर ग्राम पंचायत सरपंच विमल जेन, जिला परिषद सदस्य कैलाश मेघवाल एवं समस्त हॉस्पिटल स्टाफ़ उपस्थित रहे। योजना के तहत पीएचसी पर दी जाने वाली समस्त गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षक के द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए जिसमें चिकित्सालय में बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर