◆ चोरी का माल व प्रयुक्त वाहन किया बरामद
आवर, (झालावाड़), मनोज जैन।भवानीमंडी पुलिस ने कृषि उपज मंडी से सोयाबीन के कट्टे चुराने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि विगत 10 दिसंबर को भवानीमंडी निवासी रामकिशन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उन्होंने कृषि उपज मंडी स्थित अपनी आड़त में सोयाबीन खरीद कर कट्टो में भरकर रखी हुई थी जिसमें से 6 कट्टे कुछ दिनों पूर्व अज्ञात चोर चोरी करके ले गए यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। वही एक बार फिर वही चोर एक दिसंबर को शैलेन्द्र ट्रेडिंग कंपनी की आड़त से आठ कट्टे चोरी कर ले गए। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों का पता लगाकर सोयाबीन कट्टे चोरी करने के मामले में आरोपित सिदु सिंह पुत्र राघु सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी देवरिया का खेड़ा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से सोयाबीन के कट्टे व चोरी में प्रयुक्त ईको कार बरामद की। वहीं पुलिस आरोपी से शेष माल की बरामदगी हेतु पूछताछ कर रही है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़