
भवानीमंडी (झालावाड़), मनोज जैन। भवानीमंडी शहर के बथेल सेकेंड्री स्कूल में लगे नेबुला फन फेयर में बच्चों ने जमकर मौज की ओर इसका आनंद उठाया। विद्यालय प्रिंसिपल शीजा स्टेलनी जॉन ने बताया कि नेबुला फन फेयर में बच्चों ने 50 से अधिक विभिन्न प्रकार के खाने पीने की स्टॉल लगाई जिन पर दिनभर भीड़ लगी रही। साथ ही कई मनोरंजन के काउंटर भी लगाए गए जहाँ पर भी बच्चों में आंनद लिया। इस दौरान बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों व अन्य कई बड़ी संख्या में आए लोगों ने फन फेयर का लुफ्त उठाया। इस दौरान स्कूल निदेशक स्टेनली जॉन व अधिकारी आशीष कुमार आदि ने आगन्तुक गणमान्य लोगों का अभिवादन किया।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -